हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ एनएचएम कर्मचा...

    एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवा जताया रोष

    NHM, Employees, Strike

    सातवें दिन भी मांगों को लेकर जारी रही हड़ताल

    सच कहूँ/सागर कुमार
    नारनौल। स्थानीय चितवन वाटिका में एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सातवें दिन अपनी हड़ताल जिला प्रधान डा. पुष्पेन्द्र के नेतृत्व में जारी रखी। हड़ताल के दौरान मंच संचालन संघ के उप प्रधान अशोक नसीबपुर ने किया। प्रात: 11 बजे संदीप, दिनेश, मधुसुदन, ऋषिपाल गोठवाल, घनश्याम देवदत ने मुण्डन करवाकर क्रमिक अनशन जारी किया, इनके साथ ही सुनिता कुमारी तथा सुनीता देवी ने भी क्रमिक अनशन जारी किया।

    हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करने के लिए एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष रेहान जारा, एन.एच.एम. फरीदाबाद के प्रधान धव्रेन्द्रा, एन.एच.एम. रेवाड़ी के प्रधान पंकज यादव, गुरूग्राम के एन.एच.एम. नेता हिमांशु ने उपस्थित होकर कर्मचारियों को सम्बोधित किया हैं। प्रदेशाध्यक्ष रेहान राजा ने अपने वक्तव्य में बताया कि हम हड़ताल करने के पक्ष में नहीं हैं परन्तु एक वर्ष में 17 मीटिंग स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों व सरकार के साथ हो चुकी है, परन्तु अभी तक हमें केवल और केवल आश्वासन मिला है, हमें मजबूरन हड़ताल के लिए उकसाया जा रहा है, इस बार जब तक कर्मचारियों को नियमितिकरण या सेवा सुरक्षा नहीं दी जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

    एनएचएम कर्मचारियों की ये है मांगे:

    • -सभी एन.एच.एम. कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
    • -वेतन विसंगति दूर की जाए।
    • जब तक नियमित नहीं किया जात सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
    • -सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाए।।
    • सभी एनएचएम कर्मचारियों के बढेÞ हुए वेतन का भुगतान माह जून, 2018 से पेडिंग है, उनका शीघ्र भुगतान किया जाए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।