हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डैम घूमने आए ...

    डैम घूमने आए चार दोस्तों में से एक की मौत

    Maily-Dam

    गोताखोरों ने युवक के शव को बाहर निकाला

    गढ़शंकर/होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। घर से मंगलवार को मैली डैम घूमने आए चार दोस्तों में से एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। माहिलपुर व गढ़शंकर पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से डूबे युवक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को शाम पांच बजे डूबने वाला 29 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार का शव बुधवार को दोपहर साढे़ 12 बजे बरामद हुआ। शव को चब्बेवाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर के शवगृह में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र कुमार तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर गया थे वहां पर कोरोना के कारण पिकनिक स्पाट बंद होने के कारण सभी लौट आए व माहिलपुर के पहाड़ी गांव मैली में सिचाई के लिए बनाए गए डैम पर पहुंच गए।

    यहां पर अचानक सुरिंदर कुमार डैम के पानी में गिर गया तो दोस्तों ने इसकी जानकारी सुरिंदर के घर वालों व चब्बेवाल पुलिस को दी। इसके बाद चब्बेवाल व गढ़शंकर पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से सुरेन्द्र कुमार को ढूंढने की कोशिश की। बुधवार को दोबारा तलाश की गई जिसके चलते उसका शव बरामद हुआ। इस दौरान चब्बेवाल एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक सुरेन्द्र कुमार पुत्र मखन सिंह वासी झोनोवाल थाना गढ़शंकर ने खुद डैम में छलांग लगाई थी और दोस्तों ने कहा था कि उसे तैरना आता है, लेकिन वह पानी के नीचे दलदल में फंस गया जिसके कारण मौत हो गई। फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र कुमार का एक भाई व एक बहन थी लेकिन बड़े भाई ने एक वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी और घर में अब सिर्फ बहन रह गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।