ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

यात्रियों को बड़ी राहत: जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Published On

Jodhpur-Chennai Special Train: रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-चैन्न्ई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04815, जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.06.26 से 25.07.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को 21.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 01.55 बजे आगमन व 02.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 20.00 बजे चैन्नई बीच पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 04816, एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.06.26 से 28.07.26 तक (05 ट्रिप) एमजी आर चैन्नई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 17.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 14.50 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां , छबड़ा गुगोर, , रूठियाई, ,गुना, बीना , भोपाल , ईटारसी, नागपुर , बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल , खम्मम, विजयवाडा, बापटला, चीराला , औंगोल, नेल्लोर, गुडूर  एवं नायडपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 15 थर्ड एसी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।

Indian-Railways

About The Author

Related Posts