महिला किन्नरों को मारपीट करके किया घायल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव मन्नामाजरा के निकट स्थित फैक्ट्री में दीपावली की बधाई मांगने गए महिला किन्नरों के साथ में कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी महिला किन्नर अन्नू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसकी साथी चाहत व काजल ग्राम मन्नामाजरा के निकट स्थित एक फैक्ट्री में दीपावली की बधाई मांगने के लिए गई थी। Kairana News

आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक वहां पर पहुंचे तथा उसकी साथी चाहत व काजल के साथ में गाली-गलौच करने लगे। गाली-गलौच का विरोध करने पर युवकों ने लोहे के पाइप से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में दोनों महिला किन्नर घायल हो गए। मारपीट की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित किन्नर ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– चोरी की घटना के खुलासे में नाकाम पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

About The Author

Related Posts