छोटे भाई ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या

Published On

संपति में हिस्सा को लेकर चल रहा था विवाद || Small Brother Murder Elder

मोतिहारी, एजेंसी।

बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली (Small Brother Murder Elder)  थाना क्षेत्र के सुगौली गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुगौली गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी रामाज्ञा राउत (35) का अपने छोटे भाई के साथ संपति में हिस्सा को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर कल देर शाम दोनो के बीच कहासुनी हो गयी और इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा भाभी को घायल कर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव आज सुबह पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के पिता राधा राउत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts