कश्मीर में दो शक्तिशाली विस्फोटक निष्क्रिय

Published On

आतंकवादियों द्वारा सड़क मार्ग पर बिछाए गये दो शक्तिशाली विस्फोटक

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अाज सुरक्षा बलों ने समय रहते दो शक्तिशाली विस्फोटकों को निष्क्रिय कर एक बड़े हादसे को टाल दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर आतंकवादियों द्वारा सड़क मार्ग पर बिछाए गये दो शक्तिशाली विस्फोटकों को खोज कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। माना जा रहा है कि आतंकवादियाें ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए इन विस्फोटकों को सड़क पर बिछाया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts