हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home देश भाजपा सरकार न...

    भाजपा सरकार ने गुंडाराज को किया खत्म: योगी

    over to Gundraj: Yogi

    उप्र में अपराधियों को सताने लगा है भय

    रायबरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी(सपा) पर निशाना साधते हुए कहा (over-to-gundraj-yogi) कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार ने राज्य से समाजवादी पार्टी(सपा) शासन से चल रहे गुंडाराज को खत्मकर अमन चैन कायम किया। योगी शुक्रवार को रायबरेली के जी.आई.सी. मैदान पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा पहले प्रदेश में गुंडाराज था। भाजपा ने सत्ता में आने पर सबसे पहले गुंडाराज खत्म किया और राज्य में अमन चैन कायम किया। उन्होंने जनता से पूछा, ‘आपको कांग्रेस का भ्रष्टाचार युक्त भारत चाहिए या मोदी जैसे साफ सुथरे नेता का भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहिए। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में चल रहे गुंडा राज्य को समाप्त कर दिया। समाजवादी पार्टी के भू माफिया से लोगो की जमीनों को मुक्त कराया। भाजपा सरकार से डर कर गुंडे मवाली और अपराधियों को भय सताने लगा। जिससे अपराधी या तो प्रदेश छोड़ कर भाग गए या जेलों में जा बैठे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।