हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के बढ़ते रूतबे के खिलाफ रची साजिश

    Precious Words

    नई दिल्ली। मानवता भलाई के सफाई अभियान, रक्तदान, पौधारोपण, गरीबों को राशन, बेघरों को छत मुहैया समेत लगभग 133 कार्यों में विश्व स्तर पर अपना झण्डा बुलंद करने वाले डेरा सच्चा सौदा के बढ़ते रूतबे के खिलाफ बड़े स्तर पर साजिश रची गई। पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के चलते डेरा सच्चा सौदा की ख्याति इतनी बढ़ रही थी कि कुछ विरोधी लोग इसको पचा नहीं पाए और उन्होंने साजिश के तहत पूरा घटनाक्रम रचकर डेरा को बदनाम करा दिया। गौरतलब हो कि डा. एमएसजी ने दो वर्ष पूर्व बरनावा आश्रम में आयोजित सत्संग के दौरान फरमाया था कि डेरा सच्चा सौदा का झण्डा इतना बुलंद होगा।

    कि विश्व स्तर पर इसकी ख्याति पहुंचेगी। लेकिन साथ ही पूज्य गुरूजी ने फरमाया था कि डेरा सच्चा सौदा की बढ़ती ख्याती के खिलाफ देश विरोधी ताकतें नई-नई साजिश रचेंगी,जिससे साध-संगत को सावधान रहना होगा और अपने सतगुरू पर पूर्ण भरोसा करते हुए अपने पथ पर चलते रहना होगा। उल्लेखनीय है कि डा. एमएसजी भारत समेत विश्वभर में नशों व वेश्यावृत्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे थे। इससे नशा कारोबार में लगे नशा माफिया को अरबों रूपये का नुकसान हो रहा था। वहीं डेरा प्रेमी वेश्यावृत्ति में लगीं महिलाओं को अपनाकर अपना जीवन साथी बना रहे थे।

    इससे इस लॉबी को भी काफी नुकसान हो रहा था। इसका उल्लेख डा. एमएसजी की पहली फिल्म ‘एमएसजी द मैसेंजर’ में भी किया गया। इसमें नशा माफिया गुरूजी के खिलाफ साजिश रचता है। ऐसा ही अब डेरा सच्चा सौदा के साथ हुआ।लेकिन साध-संगत को अपने मुर्शिद पर पूर्ण भरोसा रखते हुए अपने पथ पर दृढ़ विश्वास के साथ चलते रहना है। एक दिन फिर आएगा जब डेरा सच्चा सौदा का झण्डा विश्व में बुलंद होगा।