हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश PM Modi in Ch...

    PM Modi in Churu:”सौंगध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झूकने दूंगा”

    Prime Minister Modi

    विपक्ष के घमंडिया गठबंधन के लोग कर रहे है भ्रष्टाचार बचाओं रैलियां-मोदी

    PM Modi in Churu: चुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर दस साल पहले के वर्षों में इनके बड़े बड़े घोटालों एवं लूट के के कारण देश के खस्ता हाल हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब जब परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब होने लगा है तो विपक्ष के घमंडिया गठबंधन के लोग चुनावी रैलियों की जगह भ्रष्टाचार बचाओं की रैलियां कर रहे है। Prime Minister Modi

    मोदी शुक्रवार को यहां लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़ियां के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा ”हम कह रहे है कि भ्रष्टाचार हटाओ तो वे कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओं।” उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश में इतने खस्ता हाल थे कि कांगेस के बड़े बड़े घोटाले और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी और दुनियां में भारत के साख गिरती जा रही थी। आजादी के इतने दशक बाद भी जीवन की छोटी छोटी जरुरतों के लिए जूझना पड़ रहा था। करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी, पीने का पानी उपलब्ध नहीं था, गांव अंधरे में डूबे रहते थे। करोड़ों की लूट से सरकारी खजाना भी खाली ही रहता था।

    यह मोदी डरने वाला नहीं है

    उन्होंने कहा कि अब देश विकास के संकल्प पर काम कर रहा हैं और इसमें राजस्थान की बड़ी भूमिका है, राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि दूनियां हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है। दुनियां को पता नहीं कि भारत की मिट्टी की बात ही कुछ ओर हैं और हम ठान लेते हैं वह काम पूरा करते हैं। पिछले दस साल में देश को बदलते देखा गया है और देश आगे बढ रहा है लेकिन जब परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है और हम कहते है कि भ्रष्टाचार हटाओ तो वे कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव मेंघमंडिया गठबधन के लोग चुनावी रैलिया नहीं कर रहे है और वे भ्रष्टाचार बचाओं की रैलिया कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस सांसद के घर छापा पड़ा और अलमारी एवं बक्सों में 300 करोड़ से ज्यादा रुपए मिले, केवल एक कांग्रेस सांसद के पास एक जगह पर यह खजाना मिला है। आगे क्या क्या होगा यह तो खोजना हैं। उन्होंने कहा कि गत दस साल में भ्रष्टाचारियों की एक लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने लोगों से पूछा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं, ऐस लोगों को जेल में जिंदगी बितानी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि यह मोदी डरने वाला नहीं है। Prime Minister Modi

    भारतीयों ने देश को दुनियां की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया

    मोदी ने कहा कि दस साल पहले देशवासियों ने मान लिया था अब कुछ नहीं बदल सकता हर कोई निराशा में डूबा हुआ था और हताशा एवं निराशा में वर्ष 2014 में आपने गरीब के बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा ” हताशा एवं निराशा मोदी के पास तक नहीं फटकती हैं और तय किया गया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार हैं। हमें ईमानदारी से काम किया, देश में कोरोना जैसा इतना बड़ा संकट आया हैं दुनियां सोचने लगी कि भारत बर्बाद हो जायेगा और दुनियां को भी बर्बाद कर देगा लेकिन इस संकट के बावजूद भारतीयों ने देश को दुनियां की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।”

    उन्होंने कहा कि संकट के बहाने हम भी कह सकते थे कि बड़ी आपदा आई हैं क्या कर सकते हैं। लेकिन चुनौती को चुनौती देना यह हमारी ताकत होती हैं। परिश्रम किया गया और परिणाम लाकर दिखा दिया। दस वर्षों में करोड़ों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास एवं घर दिए तीन चार पीढ़ी झुग्गी झोपड़ी में गुजारती थी ऐसे करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए गए। इनमें अधिकत्तर महिलाओं के नाम हैं। उन्होंने कहा कि पहले योजना के बारे में गरीब को पता ही नहीं चलता लेकिन अब पैसा सीधे गरीब के खाते में जा रहा है और गरीब को पक्का घर भी मिल रहा है जरुरत की सुविधाएं भी मिल रही है। Prime Minister Modi

    साढ़े चार करोड़ जरुरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जलजीवन मिशन योजना के द्वारा घर घर में पानी का कनेक्शन देने का प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पीने के पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। कांग्रेस सरकार ने इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी अब इन कमियों को भी पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार करोड़ जरुरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है और सरकार हर मौके पर गरीब के साथ खड़ी हैं, जो काम इतने दशक में नहीं हुए वह काम दस साल में करके दिखाये गये हैं।

    मोदी ने दोहराते हुए कहा कि पिछले दस साल में अब तक जो हुआ है वह ट्रेलर हैं, बहुत कुछ करना है अभी बाकी हैं और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे पूरी होती है और कितनी रफ्तार से पूरी होती है इसका राजस्थान बहुत बड़ा उदाहरण हैं। मोदी ने जो गैस सिलेण्डर सस्ता करने की गारंटी दी थी वह पूरी की। युवा को गारंटी दी थी कि पेपरलीक के खिलाफ जांच बैठायी जायेगी यह भी पूरी हो गई। शेखावटी के लिए पानी की समस्या को खत्म किया जायेगा इस गारंटी को भी पूरा किया गया।

    वादा पूरा करने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा दिया | Prime Minister Modi

    उन्होंने कहा कि ईआरसीपी स्वीकृत हुई और काम तेजी से जारी हैं। हरियाणा से समझौता करके शेखावटी में पानी लाने का रास्ता भी साफ कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है वह जरुर करती है, दूसरी पार्टियों की तरह केवल घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। हम तो संकल्प पत्र लेकर आते हैं वर्ष 2019 में संकल्प पत्र जारी किया गया और ज्यादातर संकल्प पूरे हो चुके हैं। दो साल कोविड के बावजूद भी मोदी ने जो वादा किया था पूरा करने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया , तीन तलाक पर कानून मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। मोदी ने मुस्लिम बहनों को नहीं सभी मुस्लिम परिवारों की जिंदगी को बचाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण विधेयक को पास कर दिया गया हैं। उन्होंने इससे पहले अपने चुरु दौरे को याद करते हुए दोहराया ”सौंगध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं लूटने दूंगा, मैं देश नहीं झूकने दूंगा मेरा वचन है भारत मां को मेरा शीश नहीं झूकने दूंगा।”

    उन्होंने सेना ने जब सर्जिकल स्ट्राइक एवं एयर स्ट्राइक की तब गठबंधन एवं कांग्रेस के लोग जो भाषा बोल रहे थे और हमारी सेना से शौर्य के सबूत मांग रहे थे। सेना का अपमान एवं देश का विभाजन यह कांग्रेस की पहचान हैं। जब तक यह लोग सत्ता में रहे हमारे जवानों के हाथ बांध कर रखे और दुश्मन हमला करके चला जाता था ये जवानों को जवाब देने की इजाजत नहीं देते थे।

    पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार | Prime Minister Modi

    अब वन रैंक वन पेंशन का अधिकार भी दिया गया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट भी दी गई हैं। दुश्मन को पता हैं यह मोदी है यह नया भारत हैं, यह नया भारत घर में घूसकर मारता हैं। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश हित से ज्यादा हमेशा तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी है। ये लोग तुष्टिकरण के लिए किस हद तक जा सकते है, यह देश ने देखा हैं। इन्होंने कोर्ट में श्री प्रभु राम को काल्पनिक बताया था।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर का सपना भी पूरा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को दशकों तक भारत रत्न नहीं दिया और देश में आपताकाल लगाया।

    उन्होंने राजस्थान को पराक्रम, परिश्रम एवं वीर माताओं की धरती बताते हुए कहा कि इसीलिए राजस्थान जो ठान लेता है वह पत्थर की लकीर बन जाता है और यही जलवा मेरे सामने दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा राजस्थान कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि एक नरेन्द्र दिल्ली से देवेन्द्र के लिए आर्शीवाद मांगने आया हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया ने भी सभा को संबोधित किया। Prime Minister Modi

    पोस्त बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here