हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल Viksit Bharat...

    Viksit Bharat Viksit Rajasthan: पेरिस ओलंपिक-2024 एवं एशियन गेम्स-2023 के खिलाड़ी होंगे सम्मानित

    Viksit Bharat Viksit Rajasthan

    12 दिसंबर को होगा ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन

    Viksit Bharat Viksit Rajasthan: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 दिसंबर को जयपुर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान-2024’ (Run for Viksit Rajasthan) (रवि-राज) का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और युवा एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ प्रात: 8 बजे जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति से रन फॉर राजस्थान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। Viksit Bharat Viksit Rajasthan

    युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का भाग लेना सुनिश्चित करने और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिये।

    संबंधित विभागों को दिए निर्देश

    उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मार्ग अमर जवान ज्योति से एसएमएस स्टेडियम का पूर्ण चक्कर लगाकर टोंक रोड, रामबाग सर्किल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, भारत/हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड, पुलिस, आरएसी, सेना, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ और आमजन सहित हजारों की संख्या में प्रतिभागी रवि-राज कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

    बैंडवादन व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन : डॉ. पवन ने बताया कि कार्यक्रम में सेना, पुलिस, आरएसी, स्काउट एंड गाइड आदि संस्थाओं द्वारा बैंडवादन सहित राजस्थानी लोक कलाकारों के नृत्य की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पेरिस ओलंपिक-2024 के प्रतिभागी खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स-2023 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में 12 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 को “विवेक मास” के रूप में मनाया जायेगा। इस पूरे महीने सम्पूर्ण प्रदेश में खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बैठक में युवा मामले एवं खेल विभाग की उपशासन सचिव अनीता मीणा, जयपुर एडीएम आशीष कुमार, क्रीडा परिषद् के सचिव राजेंद्र कुमार सिसोदिया, युवा बोर्ड के सदस्य सचिव कैलाशचंद पहाड़िया उपस्थित रहें। Viksit Bharat Viksit Rajasthan

    Team India: ‘टीम इंडिया’ बनी चैलेंजर्स ट्रॉफी की चैंपियन!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here