हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पैसे लेकर धोख...

    पैसे लेकर धोखाधड़ी से पेपर करवाने का आरोपी प्राइवेट सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

    Private security guard sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पैसे लेकर धोखाधड़ी से पेपर करवाने के आरोप में पुलिस ने एक प्राइवेट सुरक्षा गार्ड (Private Security Guard) को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रबंधक थाना शहर भिवानी निरीक्षक रविंद्र कुमार को सुरक्षा एजेंट ने एक शिकायत दी थी कि जिले में सामान्य अस्पताल भिवानी के आसपास एक गिरोह सक्रिय है, जो केंद्रीय एवं हरियाणा सरकार की सरकारी नौकरियों में पैसे लेकर धोखाधड़ी करके पेपर लीक करवाकर या अन्य साधनों के द्वारा पेपर करवाते हैं और भर्ती करवाने का कार्य करते हैं।

    इस शिकायत पर पुलिस ने अभियोग संख्या 3 दिनांक 2 जनवरी 2022 को भिवानी में केस दर्ज किया था। पुलिस ने धोखाधड़ी करके पेपर पास करवाने के मामले में एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को अपोलो रोड जींद से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजय पुत्र सुभाष चंद वासी कंडेला जिला जींद के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी अजय ने बताया कि भर्ती के दौरान प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड (Private Security Guard) के तौर पर तैनात था। वही कैंडिडेट से बायोमेट्रिक मिलान के लिए मध्यस्था करने का कार्य करता था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here