हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश प्रियंका ने ब...

    प्रियंका ने ब्लैक फंगस के संकट पर लिखा मोदी को पत्र

    Black Fungus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों तथा दवा की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में एवं निशुल्क उपलब्ध कराने की अपील की है। श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी को इस संबंध में पत्र लिख कर कहा कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए देशभर में लोग गुहार लगा रहे हैं लेकिन लोगों को इस महामारी के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर आए कुछ वीडियो हृदय द्रवित करने वाली और बहुत पीड़ा पहुंचाने वाली हैं।

    इंजेक्शन पर मरीजों का लाखों रुपए खर्च

    उन्होंने कहा कि देश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 11000 के पार हो चुकी है और इसके इलाज के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। बड़ा संकट यह है कि ब्लैक फंगस बीमारी में मृत्यु दर 50 प्रतिशत होती है। कांग्रेस महासचिव ने इस महामारी के इलाज वाले इंजेक्शन के महंगे होने पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके इंजेक्शन पर मरीजों का लाखों रुपए खर्च आ रहा है। ब्लैक फंगस का इलाज आयुष्मान योजना के दायरे में भी नहीं आता है जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है इसलिए मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।