हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश अयोध्या में 2...

    अयोध्या में 2022 तक बनेगा राम मंदिर

    Ram Temple
    Ram Temple

    2020 में रामनवमी के दिन होगा शिलान्यास

    थाणे (एजेंसी)। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर (Ram Temple) 2022 तक बन जाएगा। वे यहां राष्ट्रपुरुष श्रीराम के मुद्दे नव चेतना व्याख्यानमाला में बोल रहे थे। इसका आयोजन अंग श्रीराम व्यायामशाला सेवा संस्था द्वारा किया गया था। स्वामी ने कहा कि अगले साल दो अप्रैल को राम नवमी के दिन राम मंदिर का शिलान्यास होगा।

    हमारे देश में 40,000 मंदिरों को तोड़ दिया  | Ram Temple

    स्वामी ने कहा कि हमारे देश में तीन मंदिरों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। यह हमारे आस्था का सवाल है। हम उन्हें सर्वश्रेष्ठ भगवान मानते हैं। ये मंदिर है अयोध्या में श्रीराम मंदिर, द्वारका में श्रीकृष्ण मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर। क्रूर शासकों ने हमारे देश में 40,000 मंदिरों को तोड़ दिया गया था। अब उन सभी मंदिरों का पुनर्निर्माण नहीं किया जा सकता है। लेकिन हम चाहते हैं कि इन तीनों मंदिरों को संरक्षित किया जाए।

    सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के हक में सुनाया था फैसला | Ram Temple

    चीफ जस्टिस रंजन गगोई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पांच जजों ने एकमत से फैसला दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर बनेगा। इसके लिए तीन महीने के अंदर एक ट्रस्ट बनाया जाए, जो मंदिर बनाने के तौर-तरीके तय करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए दूसरी जमीन दी जाएगी। उसने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ जमीन दी जाएगी।

    स्वामी बोले-

    • क्रूर शासकों ने तोड़े हिन्दू धर्म के 40000 मंदिर
    • इन सभी मंदिरों को बना पाना मुमकिन नहीं
    • हमारे देश में तीन मंदिरों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है।
    • श्रीराम मंदिर, द्वारका में श्रीकृष्ण मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को रखेंगे संरक्षित
    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।