मुंबई पुलिस के समक्ष कंगना रनौत नहीं हुई पेश

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रानौत बुधवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने में विफल रही, सिखों के खिलाफ उनके एक इंस्टाग्राम पोस्ट के विरोध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। रानौत के वकील रियाज सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई से बाहर हैं, इसलिए हाजिर नहीं हो सकी और उन्होंने पुलिस से दूसरी तारीख मांगी जिससे वह हाजिर हो सकें। रनौत के खिलाफ पश्चिमी उपनगर खार के एक पुलिस स्टेशन में सिख समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author