तमिल अभिनेता वेंकट सुभा का कोरोना से निधन
Published On
चेन्नई (एजेंसी)। तमिल अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता वेंकट सुभा का शनिवार तड़के कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले दस दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। वह 60 वर्ष के थे। वेंकट का शहर के एक निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांरित किया गया था।
जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने मोझी, अझगिया थेई, कांडा नाल मुथल, सिंघम-3, गोरिल्ला, कडुगु, मसाला पदम, सीताकाथी, ओरू पन्ना कधाई आदि फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई तमिल धारावाहिकों में भी अभिनय किया। वह यू ट्यूब फिल्म समीक्षक भी थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।