विद्या बालन ने कोरोना वारियर्स को दिये 1000 पीपीई किट

Published On

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन ने कोरोना वारियर्स को 1000 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट डोनेट किया है। कोरोना वायरस से लड़ाई में पूरा देश जुटा हुआ है। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। विद्या बालन ने इस लड़ाई के एक अहम हथियार पीपीई किट कोरोना योद्धाओं को दान करने का एलान किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वो इसके लिए आगे आएं।

विद्या ने इस अपील का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 1000 पीपीई डॉक्टरों, नर्सेज और वॉर्ड ब्वॉय के लिए दान कर रही हैं। कोविड 19 से लड़ाई में यही लोग पहली पंक्ति में खड़े हैं और सीधे तौर पर मरीजों के संपर्क में आते हैं। यदि किसी एक मेडिकल स्टाफ को संक्रमण होता है तो कम से कम 8-12 लोग 2-3 हफ़्तों के लिए क्वारंटाइन में भेज दिये जाते हैं। इसी वजह से कई अस्पतालों में स्टाफ की कमी हो गयी है। विद्या ने नागरिकों का पीपीई किट्स खरीदने के लिए फंड जुटाने में मदद करने का आह्वान किया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author