हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोरना व भोकरह...

    मोरना व भोकरहेड़ी में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

    दंगा फसाद नियंत्रण को जवानों के किया गया पूर्वाभ्यास

    मोरना (सच कहूँ न्यूज)। कस्बा मोरना व भोकरहेडी में दंगा फसाद नियंत्रण तथा विपरीत परिस्थितियों में नियंत्रण को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों द्वारा भोपा पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया गया। जिन्हें देखकर लोगों में हलचल हो गई। सीओ भोपा राम आशीष यादव के नेतृत्व में केंद्रीय रिर्जव पुलिस की विशेष शाखा रैपिड एक्शन फोर्स के द्वारा शुक्रवार को कस्बा भोकरहेडी व मोरना के मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च किया गया। जिन्हें देखकर लोगों में हलचल हो गई तथा एक दूसरे से जानकारी करने में जुट गए।

    यह भी पढ़ें:– मौसम ने फिर ली करवट: मौसम विभाग ने बताया कहां होगी बारिश

    रैपिड एक्शन फोर्स असिस्टेंट कमांडेट गोपाल राम ने बताया कि दंगा फसाद पर कुशलता से नियंत्रण कर पुलिस का सहयोग करने को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स 108 कम्पनी मेरठ की एक प्लाटून के जवानों द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया है। जिसमें महिला सेक्शन भी शामिल रही। सीओ ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर शान्ति -सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने को लेकर पुलिस प्रतिबद्ध है। जिसके लिये पुलिस विभाग हर समय सतर्क बना हुआ है। भोपा थाना क्षेत्र की बड़ी आबादी वाले मोरना व भोकरहेड़ी के मुख्य मार्गो पर फोर्स संग फ्लैग मार्च किया गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अपराध रामबीर सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार,देवेन्द्र सिंह, रामकिशन आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here