हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home सरसा Sirsa: एमएसजी...

    Sirsa: एमएसजी अवतार माह की खुशी में जरूरतमंदों को बांटा राशन

    Sirsa News
    Sirsa News: एमएसजी अवतार माह की खुशी में जरूरतमंदों को बांटा राशन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार महीने की खुशी में बीते दिवस प्रीत नगर गली नंबर 1 में डेरा सच्चा सौदा के सीनियर सेवादार अर्जुन इन्सां आरे वाला के आवास पर प्रीत नगर जोन की ओर से जोन स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की समाप्ति पर फूड बैंक मुहिम के तहत परिवार की ओर से 7 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। इससे पूर्व नामचर्चा की शुरूआत प्रीत नगर जोन के प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही व पवित्र नारा लगाकर किया गया। Sirsa News

    इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर भजनवाणी के माध्यम से सतगुरु का यशोगान किया। अंत में अरदास बोलकर व सुमिरन करके तथा प्रसाद बांटकर नामचर्चा का समापन किया गया। नामचर्चा में जोन के प्रेमी समिति सदस्य एमएसजी आईटी विंग सदस्य व साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

    Ayushman Yojana:अब पूरे भारत में बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here