हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मालगाड़ी की चप...

    मालगाड़ी की चपेट में आने से सगी बहनों की मौत

    Firozabad News
    मालगाड़ी की चपेट में आने से सगी बहनों की मौत

    देर शाम मृतकों के शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। थाना अरांव क्षेत्र में खेत से काम करके दो सगी बहनें घर आ रही थीं। इसी दौरान मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी (Mainpuri Special Goods Train) की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज फीरोजाबाद में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुँची अरांव पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। Firozabad News

    शुक्रवार की सुबह मैनपुरी स्पेशल मालगाड़ी शिकोहाबाद से मैनपुरी की ओर जा रही थी। जब मालगाड़ी शिकोहाबाद-कोसमा रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची, तभी खेत से काम करके घर लौट रहीं दो सगी बहनें रबीरानो (19 साल) एवं गजरानो (17 साल) पुत्री वीरबल सिंह निवासी नगला खेड़ी थाना अरांव मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसे में रूबीरानो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल होकर रेलवे लाइन के किनारे पड़ी रही।

    घटना की जानकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। घटना से रेल विभाग में अफ़रा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची। वहीं गंभीर रूप से घायल गजरानो को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम होने के बाद देर शाम करीब 8 बजे शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– फर्जी दस्तावेजों पर बुढ़ापा पेंशन लेने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here