जाखल उप तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल से दर्जनों लोगों की रजिस्ट्रियां रुकी

Published On

जाखल (तरसेम सिंह)। जाखल उप तहसील के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि उप तहसील के अंतर्गत जहां करीब 40 से भी ज्यादा लोगों की रजिस्ट्री का काम अटक गया है वही फर्दे इत्यादि निकलवाने के अलावा बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र रिहायशी प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र इत्यादि प्राप्त करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल कब तक चलेगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। लोग अपने कार्यों के लिए उप तहसील कार्यालय में पहुंचते हैं लेकिन यहां पर बिना काम करवाए ही लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। कर्मचारी भी अपना पुराना काम निपटाने में लगे हुए हैं। उप तहसील में लोगों की परेशानी का सबब इस प्रकार से बना हुआ है कि वह अधिकारियों से काम करवाने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन अधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल का हवाला देते हुए यह काम बाद में करवाने की बात कह रही है।

जाखल लोग तहसील में आए लोगों में बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने कार्यों को लेकर यहां आ रहे हैं अपनी जमीनों का पंजीकरण करवाने के लिए भी वह चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों ने बताया कि वह अपने प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर उप तहसीलदार रसविंदर सिंह दुहन ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है हालांकि इस सीजन में रजिस्ट्री का कार्य इतना नहीं होता लेकिन इसके बावजूद 40 के करीब रजिस्ट्री पेंडिंग पड़ी है उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते कार्यालय की कार्य प्रणाली काफी तरह से प्रभावित हो रही है। लोगों की आ रही परेशानी जायज है लेकिन इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लगातार अवगत करवाया जा रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल जैसे ही खुलती है उसके साथ यहां कार्य शुरू हो पाएगा।

About The Author

Related Posts