हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी नारकीय जीवन ज...

    नारकीय जीवन जीने को मजबूर रूद्रा कॉलोनी के निवासी

    hellish life sachkahoon

    सीवरेज जाम होने से गली में फैल रहा दूषित पानी

    • प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के वार्ड नंबर-19 रुद्रा कॉलोनी के लोग पिछले काफी दिनों से नारकीय जीवन(Hellish Life) जीने को मजबूर है। यहां पर सीवरेज ब्लॉक होने के कारण सीवरेज का गंदा पानी फैला रहता है, जिसके कारण कॉलोनीवसियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज की समस्या से परेशान रूद्रा कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा समस्या का समाधान किए जाने की गुहार लगाई।

    भिवानी के वार्ड नंबर-19 रुद्रा कॉलोनी के लोग पिछले कई माह से सीवरेज की परेशानी झेल रहे हैं, जिसके चलते वे गंदगी भरे माहौल में रहने को मजबूर हैं। सीवरेज का गंदा पानी फैले रहने के कारण नागरिकों को आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पिछले करीबन दो माह से यहां के निवासी पार्षद व अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे हैं। यहां पर गली भी बंद है, जिससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    स्थानीय निवासियों रूपमती, कृष्ण कुमार, प्रताप सिंह एवं अन्य क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के समाधान को लेकर पार्षद सहित अन्य अधिकारियों को भी सूचित करवा रखा है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते वे यहां नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सीवर का पानी गली में फैल जाता है, जिससे आवागमन तो बाधित है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here