8 अध्यायों को लेकर 18 घाटों पर जलेंगे लाखों दीपक

Published On

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का होगा प्रयास

(International Geeta Festival)

  • अयोध्या में वर्ष 2014 में तैयार की थी दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाकर योजना

सच कहूँ/देवीलाल बारना कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में भी 2 लाख 25 हजार दीप जलाकर एक नया रिकार्ड बनाने के लिए एक नींव का पत्थर लगाया जाएगा। इस नींव के पत्थर पर धीरे-धीरे ऐतिहासिक ईमारत खडी होगी इसका सपना आज हर किसी के जहन में है। इस सपने को साकार करने के लिए ही इस वर्ष 18 लाख दीपक जलाने की योजना का स्वरूप तैयार किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसका स्वरूप छोटा करना पडा। अहम पहलु यह है कि अगले वर्ष महोत्सव में 18 लाख दीप जलाने पर भी फोकस किया जा सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 में आयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी में 6 लाख 6 हजार 569 दीप जलाकर गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पीआरओ आशीष मिश्रा अपनी टीम के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे है। उन्होंने ब्रह्मसरोवर के तट पर विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्टÑीय गीता महोत्सव 2020 में अयोध्या की तर्ज पर पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को जहन में रखकर 18 लाख दीप जलाने की योजना थी लेकिन कोविड-19 के कारण इस योजना को इस वर्ष अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका।

6 लाख 6 हजार 569 दीप का है रिकॉर्ड दर्ज: आषीष मिश्रा

पीआरओ आशीष मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष अयोध्या में दीपावली के दिन दीप जलाने की योजना रखी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस योजना पर मोहर लगाई और वर्ष 2017 में 2 लाख दीप जलाकर इस अभियान को शुरू किया। इसके उपरांत हर वर्ष इसकी संख्या बढ़ती रही और अब दीपवाली के पर्व पर 6 लाख 50 हजार दीप जलाएं गए, इसके लिए गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी मौके पर पहुंची। इस टीम ने निर्धारित समय पर 6 लाख 6 हजार 569 दीप जलते हुए की संख्या को रिकॉर्ड में दर्ज किया और यह एक विश्व रिकार्ड बना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के इस अदभुत कार्य को देखते हुए अयोध्या के दीपोत्सव को राज्य मेले का दर्जा दिया और इसके लिए बकायदा बजट भी निर्धारित किया है।

जब दीप जलेंगे तब बंद कर जाएगी सभी लाईटें

पीआरओ आशीष मिश्रा ने बताया कि इस उपलब्धि को देखते हुए ही कुरुक्षेत्र की उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने उनकी टीम के साथ सम्पर्क किया और उनकी टीम ने कुरुक्षेत्र में पहुंंच कर ब्रह्मद्दसरोवर पर अंतर्राष्टÑीय गीता महोत्सव 2020 में 25 दिसम्बर को 2 लाख 25 हजार दीप जलाने की रूप रेखा तैयार की है। इस पावन तट पर पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों को लेकर 18 घाटो पर दीप जलाएं जाएंगे और 10 गुणा 10 के बॉक्स में ही दीप जलाएं जाएंगे, जब सभी दीप जलेंगे तो बाकी लाईटों को बंद कर दिया जाएगा ताकि इस अदभुत दृश्य को पूरा विश्व देख सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts