नहर में कूदी महिला को पुलिस के जवान ने बचाया

Published On

पानीपत(सन्नी कथूरिया)। पुलिस चौकी असंध रोड पानीपत के एरिया में दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला ने छलांग लगा दी। इस संबंधी सूचना मिलते ही पुलिस चौकी असंध रोड, पानीपत से मुख्य सिपाही संजय व मुख्य सिपाही रामराज ने नहर में उतरकर डूबती हुई महिला को जिंदा बाहर निकाला। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार वत्स ने कहा कि पानीपत पुलिस के दोनों जवानों ने बहादुरी एवं साहस का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में बहुत ही निडर और साहस वाले जवान हैं। जो हरियाणा पुलिस हमेशा कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कार्य करती है। इन दोनों पुलिस के जवानों को उचित इनाम दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author