सचखंड जा विराजी 85 मैंबर रेशम इन्सां

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

डबवाली। डेरा सच्चा सौदा की अनथक सेवादार 85 मैंबर और हिमाचल प्रदेश से सच कहूँ प्रतिनिधि रेशम इन्सां शुक्रवार को अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजी। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रेशम इन्सां की आत्मिक शांति के लिए सच कहूँ मुख्य कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा गया।

सच कहूँ हिन्दी के संपादक प्रकाश सिंह इन्सां और सच कहूँ संपादक तिलकराज इन्सां सहित समूह स्टाफ ने सतगुरु जी के चरणों में प्रार्थना की कि रेशम इन्सां की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पंजाबी सच कहूँ संपादक तिलकराज इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए रेशम इन्सां मानवता भलाई कार्यों में हमेशा आगे रहती थी। अपनी मेहनत और लग्न के बलबूते पर उन्होंने मीडिया के क्षेत्र में भी एक विशेष स्थान बनाया। रेशम इन्सां के समाजसेवी कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts