हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश जहां गुरु जी ...

    जहां गुरु जी ने 40 दिन की रूहानी यात्रा पर आए थे वहां मची राम-नाम की धूम, देखें लाइव नजारा

    msg

    बरनावा (सच कहूँ/रकम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के रुहानी स्थापना माह (Foundation Month) के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा, जिला बागपत (यूपी) में आज रविवार को पावन भंडारे की नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत पहुंच रही है। नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने क्रम वाइज शब्दवाणी की। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से साध-संगत शनिवार को ही आश्रम में पहुंचना आरंभ हो गई।

    उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पावन भंडारे की नामचर्चा को लेकर सेवादारों ने सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली हैं। साध-संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। जिम्मेदार सेवादारों ने बताया कि नामचर्चा में आने वाली साध-संगत की सुविधा के मद्देनजर आश्रम की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सेवादारों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही लंगर भोजन, गर्मी के मद्देनजर पेयजल सहित विभिन्न प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए 156 मानवता भलाई कार्यों के तहत जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here