हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश Shalimar Expr...

    Shalimar Express Cancelled: शालीमार एक्सप्रेस आज से 6 ट्रिप रद्द

    Shalimar Express Cancelled
    Shalimar Express Cancelled: शालीमार एक्सप्रेस आज से 6 ट्रिप रद्द

    Shalimar Express Cancelled Trips: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में दो से दस जनवरी के मध्य छह ट्रिप रद्द की जा रही है। जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर स्नेहवाल-अमृतसर रेल खंड के लाडोवाल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में छह ट्रिप रद्द की जा रही है। Shalimar Express Cancelled

    उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 14662,जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन जम्मूतवी से 2 से 7 जनवरी 2025 तथा ट्रेन 14661,बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन बाड़मेर से 5 से 10 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी। Shalimar Express Cancelled

    Shri Gurudwara Sahib Roof collapsed: निर्माणाधीन श्री गुरुद्वारा साहिब की छत गिरी, डेरा सच्चा सौदा क…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here