हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश सिद्धू मूसेवा...

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार हिरासत में

    Gangster Goldy Brar
    Goldy Brar सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टर माइंड गोल्डी बरार को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। भारतीय खुफिया एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि अभी भारत सरकार या कैलिफोर्निया की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। पिछले वर्ष, पंजाब के फरीदकोट जिले की एक अदालत ने युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या में गोल्डी बरार के खिलाफ एक गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस पर 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है। वह भारत से कनाडा भाग गया था।

    कल ही सिद्धू मूसेवाला ने गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये देने का किया था ऐलान

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए उनके पिता बलकौर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल आज सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कल अमृतसर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने ऐलान किया कि गोल्डी बराड़ को पकड़वाने वाले को वह 2 करोड़ रुपये देंगे।

    क्या है मामला

    आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कनाडा में रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार मुख्य षड्यंत्रकर्ता था। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र में सामने आई है। इसके साथ ही आरोप पत्र में बताया गया है कि गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया तथा कुछ अन्य लोगों की मदद ली थी। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

    मूसेवाला जब अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ एक जीप में सवार होकर मानसा के जवाहर के गांव जा रहे थे तभी छह लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर गोलियां बरसा दीं। पंजाब पुलिस ने इस मामले में मानसा की एक अदालत में 24 आरोपियों के खिलाफ 26 अगस्त को पहला आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन आरोपपत्र 24 लोगों के खिलाफ दायर किया गया जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया तथा गोल्डी बरार के नाम हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here