हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल कॉमनवेल्थ गेम...

    कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य और रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बहन हनीप्रीत इन्सां ने ट्वीट कर दी बधाई

    चंडीगढ़ (एम के शायना)।  ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत का खाता चांदी से खुला। वेटलिफ्टिंग से भारत को पहला मेडल आया। भारत के 21 साल के बाहुबली संकेत महादेव सरगर ने गजब की ताकत दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता। अगर वह क्लीन ऐंड जर्क के दूसरे राउंड में चोटिल न हुए होते तो मेडल का रंग सुनहरा भी हो सकता था। वह महज एक किलो के अंतर से गोल्ड से चूके। खैर सोना न सही, चांदी ही सही। इस मुकाबले के कुछ देर बाद गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत को दूसरी कामयाबी दिलाई। उन्होंने 269 किग्रा भार उठाकर भारत को बर्मिंघम में दूसरा पदक दिलाया। अब निगाहें मीराबाई चानू (49 किग्रा) पर हैं। उनका मुकाबला आठ बजे होगा। दूसरे दिन बैडमिंटन में भी भारत की शुरुआत जीत से हुई। मिक्स्ड इवेंट में लक्ष्य सेन ने आसानी से अपना मुकाबला जीत लिया।

    इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए आदरणीय साहिब जादी बहन हनीप्रीत इन्सां ने ट्वीट कर लिखा, “अविश्वसनीय प्रदर्शन! भारत के पास अब #CommonwealthGames2022 में एक रजत और एक कांस्य पदक है। #SanketSargar और #GuruRajPoojary को रजत और कांस्य पदक जीतने पर बधाई। राष्ट्र को आपके दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रदर्शन पर गर्व है! #CWG2022

    आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी और बहन हनीप्रीत इन्सां हमेशा लोगों को देश की भलाई करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

    https://twitter.com/insan_honey/status/1553373657162219520?t=MxpCVoh0xSKI5Vwr1lEb_w&s=09

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here