हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बुजुर्ग को बा...

    बुजुर्ग को बातों में उलझाकर छीने पांच हजार रुपए

    Hanumangarh News
    बुजुर्ग को बातों में उलझाकर छीने पांच हजार रुपए

    बाइक पर सवार होकर आए युवक ने दिया वारदात को अंजाम

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बाइक पर सवार होकर आया एक युवक भरे बाजार में बुजुर्ग को बातों में उलझाकर पांच हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। मामला पीलीबंगा मंडी का है। बुजुर्ग की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पीलीबंगा पुलिस थाना में परिवाद पेश किया गया है। जयसिंह पुत्र जुम्माराम बावरी निवासी अमरपुरा ढाणी ने बताया कि उसने शुक्रवार को पीलीबंगा मंडी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा से दो हजार रुपए निकलवाए थे। उसके पास पहले से तीन हजार रुपए थे। Hanumangarh News

    वह पांच हजार रुपए अपने पर्स में रखकर पैदल ही नए बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। जब वह शाम करीब सवा चार बजे खरलिया रोड स्थित सब्जी मंडी के नजदीक लगे पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो पीछे से 25-30 साल का एक युवक मोटर साइकिल पर आया। बाइक सवार युवक ने उसके पास आकर कहा कि आपने मेरे कागज उठा लिए हैं। मुझे कागज दिखाओ। साथ ही अपना पर्स चैक करने को कहा। जब वह अपनी जेब में रखा पर्स निकालकर दिखाने लगा तो उक्त युवक झपटा मारकर पर्स में रखे पांच हजार रुपए छीनकर बाइक लेकर खरलिया रोड की तरफ फरार हो गया। जयसिंह ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग थाना प्रभारी से की। Hanumangarh News

    Indian Railways: रेलवे यात्रियों को परेशान कर सकती ये खबर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here