हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुत्र-पुत्रवध...

    पुत्र-पुत्रवधू ने चुराए जेवरात व नकदी

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    जमीन अपने नाम करवाने के लिए जलाकर मारने का प्रयास करने का भी आरोप

    हनुमानगढ़। एक महिला ने अपने पुत्र व पुत्रवधू पर घर में घुसकर जेवरात व नकदी चुराने तथा जमीन अपने नाम करवाने के लिए जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के जरिए दर्ज हुए मुकदमे में निर्मला (65) पत्नी भूपसिंह बिश्नोई निवासी राधा स्वामी डेरे के पास, टिब्बी ने बताया कि वह रिहायशी मकान में अपने पुत्र सुरेश कुमार के साथ निवास करती आ रही है। उसके नाम से चक नम्बर 14 जीजीआर में 25 बीघा भूमि है। उसके दो पुत्र सुरेश कुमार व पवन कुमार व दो पुत्रियां हैं। उसने अपने पुत्रों को नोहर तहसील की 20 बीघा जमीन बंटवारा में देकर उनके नाम से दर्ज करवा दी थी। जबकि उक्त 25 बीघा भूमि उसके खुद के कब्जा काश्त में है।

    उसका पुत्र पवन कुमार व पुत्रवधू रवीना उर्फ रेणु निवासी चक 14 जीजीआर तहसील टिब्बी उसे तंग-परेशान करते हैं। आए दिन लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते हैं। पवन कुमार व रवीना ने उसकी भूमि में से भूमि अपने नाम लगवाने के लिए एक बार उसे जलाकर मारने का प्रयास भी किया। वह पुत्र व पुत्रवधू से डरकर अपने मकान को ताला लगाकर अपने दूसरे पुत्र सुरेश सहित पुत्री के पास जयपुर चली गई। जब वे 16 जनवरी को जयपुर से वापस अपने घर आए तो देखा कि घर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। उसके घर में पवन कुमार व पुत्रवधू रवीना उर्फ रेणु थे जो उसकी अनुपस्थिति में रात्रि के किसी समय मकान का ताला तोडक़र जबरदस्ती उसके रिहायशी मकान में घुस गए।

    इन्होंने सन्दूक में रखे 10 तौला सोने के आभूषण व दो लाख रुपए की नकदी सन्दूक का ताला तोडक़र चोरी कर ली। उसने इन दोनों को उसके घर से बाहर निकलने व जेवरात-नकदी वापस लौटाने को कहा तो इन्होंने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। उसके पुत्र सुरेश कुमार व आस-पड़ौस के लोगों ने उसे इनके चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी है। Hanumangarh News

    इन्स्टाग्राम आईडी पर अपलोड की आपत्तिजनक स्टोरी व वीडियो

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here