25 जनवरी, 25 जनवरी आके दाता करोड़ों की झोली भरी… भजन पर संगत जमकर थिरकी

Published On

सरसा। रूहानियत और समाज सेवा के विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के 104वें पावन अवतार दिवस का ‘MSG Bhandara’ बुधवार को डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत ने धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर जहां शाह सतनाम जी धाम में पावन भंडारा एमएसजी के रंग में रंगा नजर आया। वहीं सैकड़ों एकड़ में बनाए गए विशाल पंडाल श्रद्धालुओं के उत्साह के समक्ष छोटे पड़ गए। डेरा सच्चा सौदा की ओर आने वाले सभी मार्गों पर श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। एमएसजी भंडारे पर गुरुभक्ति, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला। वहीं इस अवसर पर पूज्य गुरु जी ने 25 जनवरी, 25 जनवरी आके दाता…भजन साध-संगत को सुनाया। आइयें सुनते है पूज्य गुरु जी द्वारा गाये गए भजन…

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts