Cricket live Match: भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा पाकिस्तान के कप्तान! मैच में हुआ ऐलान, विश्व हैरान..ये क्या हो रहा है भाई..

cricket live Match: भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा पाकिस्तान के कप्तान! मैच में हुआ ऐलान, विश्व हैरान

Sach Kahoon Picture
Published On

cricket live Match: ढाका। एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 के रोमांच का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लाइव प्रसारण में ब्रॉडकास्टर से ऐसी बड़ी गलती हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, मैच के शुरुआती समय में टीवी स्क्रीन पर पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्राफिक्स में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जगह भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम नजर आने लगे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टीम के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का नाम दिखाया गया।

पाकिस्तान की टीम में दिखे भारतीय स्टार | Cricket live Match

लाइव टीवी पर दिखाई गई इस गलत प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार जैसे भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल थे।

इनमें से कई खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जिन्होंने अभी तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू तक नहीं किया है। ऐसे में यह गलती और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट

जैसे ही यह ग्राफिक्स लाइव प्रसारण में दिखाई गई, क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। हालांकि ब्रॉडकास्टर ने कुछ ही सेकंड में गलती सुधारते हुए स्क्रीन हटा दी, लेकिन तब तक दर्शक स्क्रीनशॉट ले चुके थे।

कुछ ही देर में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। कई यूजर्स ने इसे क्रिकेट इतिहास की सबसे मजेदार ऑन-एयर गलतियों में से एक बताया।

ब्रॉडकास्टर की बढ़ी मुश्किलें

इस बड़ी तकनीकी गलती के बाद मेजबान ब्रॉडकास्टर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि ग्राफिक्स सिस्टम में गलत टीम शीट अपलोड होने के कारण यह गड़बड़ी हुई।

क्रिकेट प्रसारण में इस तरह की गलतियां बेहद गंभीर मानी जाती हैं, क्योंकि लाइव मैच के दौरान करोड़ों दर्शक मैच देख रहे होते हैं। यही वजह है कि यह ब्लंडर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

फैंस बोले- “अब तो रोहित पाकिस्तान के कप्तान भी बन गए”

सोशल मीडिया पर फैंस इस घटना को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं। कई लोगों ने मजाक में कहा कि “रोहित शर्मा अब पाकिस्तान के कप्तान भी बन गए”, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट के “मिक्स-अप” का नाम दिया। हालांकि इस गलती का मैच पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन इसने क्रिकेट फैंस को चर्चा और मनोरंजन का नया विषय जरूर दे दिया।

About The Author

Related Posts