जापान हारकर भी नॉकऑउट में

Published On

जीत के साथ विश्व कप से विदा हो गयी

वोल्गोग्राद (वार्ता)

एशियाई टीम जापान ने पोलैंड से ग्रुप एच में (Losing, Japan, Also, Knockout) गुरूवार को 0-1 की हार झेलने के बावजूद ग्रुप से दूसरे स्थान की टीम के रूप में फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में प्रवेश कर लिया। जापान और सेनेगल के एक बराबर चार चार अंक तथा गोल औसत रहा लेकिन जापान ने सेनेगल से कम येलो कार्ड मिलने के कारण नॉकऑउट में प्रवेश कर लिया जबकि सेनेगल की टीम तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गयी। इस ग्रुप से कोलंबिया छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहकर अगले दौर में चला गया। पोलैंड की टीम ग्रुप में चौथे स्थान पर रही और जीत के साथ विश्व कप से विदा हो गयी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts