IPL 2026: हमें ब्रेक चाहिए और खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी: पंत
पंत ने कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि हमें निश्चित तौर पर एक ब्रेक चाहिए...
लखनऊ (एजेंसी)। लखनऊ सुजर जायंट्स के कप्तान रिषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मिली लगातार पांचवीं हार के बाद कहा कि हमें ब्रेक की जरुरत है और हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को उतार-चढ़ाव भरे मैच के सुपर ओवर में मिली हार के बाद पंत ने कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि हमें निश्चित तौर पर एक ब्रेक चाहिए। हम खुद को तरोताजा करेंगे। दबाव तो हमेशा रहेगा, और यह हमेशा दबाव वाला खेल रहेगा। लेकिन साथ ही हमें जवाब बाहर नहीं, अपने भीतर ढूंढ़ने होंगे। चीजों को सरल रखना होगा। हर खिलाड़ी को जिÞम्मेदारी लेनी होगी। यह एक या दो खिलाड़ियों की बात नहीं हो सकती, पूरी टीम की बात है। और बहुत से लोग इसकी जिÞम्मेदारी लेंगे, इसमें कोई शक नहीं।"
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक चिंता निकोलस पूरन की फॉर्म भी रही है, जिन्होंने अब तक सिर्फ़ 82 रन बनाए हैं, औसत 10.25 और स्ट्राइक रेट 81.18 रहा है। इसके बावजूद एलएसजी ने सुपर ओवर में पूरन और पंत को बल्लेबाजी के लिए भेजा। पूरन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि एलएसजी कुल तीन गेंद ही खेल सकी। अन्य बल्लेबाज एडन मारक्रम भी बिना खाता खोले आउट हो गए। पंत ने कहा, "हमने टीम के रूप में चर्चा की थी और जो नाम सामने आया, वह निकी पी (पूरन) का था। हो सकता है वह इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हों, लेकिन मुश्किल समय में आपको अपने खिलाड़ी पर भरोसा करना होता है। वो वापसी करेंगे। इसलिए कोई बहाना नहीं है। बस सकारात्मक बातों को देखना है। अभी शायद ज्यादा सकारात्मक बातें नजर न आ रही हों, लेकिन ब्रेक के बाद काफी सकारात्मक चीजें होंगी, यह तय है।"
लेकिन कभी-कभी किसी गेंदबाज को मुश्किल ओवर भी फेंकने होते हैं। कई बार मुझे मध्य ओवरों में भी उसे ऐसे ओवर देने होंगे। मैं विकेट की तलाश में था, लेकिन मिला नहीं। यही सोच थी। और मैदान पर बहुत अधिक लोगों की राय होना चीजों को आसान नहीं बनाता।"