प्रह्लाद जोशी से मिले भगवंत मान, फसल के नुकसान के लिए केन्द्रीय टीम भेजने की मांग 

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा फसल खराब

  • यदि केन्द्र सरकार आरडीएफ का पैसा देती है, तो पंजाब केस लेने को तैयार

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को केन्द्रीय खाद्य और सिविल आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात करते हुए पंजाब के उन इलाकों में केन्द्रीय टीम भेजने की मांग की, जहाँ तेज बारिश और तूफानों के कारण फसल का बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को बताया कि पंजाब में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसान अपनी डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा फसल को खराब होते देख चुके हैं, इसलिए किसानों को तुरंत मदद की जरूरत है और केन्द्रीय टीम को इसका जायजा लेने के लिए पंजाब भेजा जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस मांग को केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मौके पर ही मंजूर कर लिया, जबकि बाकी मांगों के बारे में बाद में केन्द्र सरकार द्वारा सूचना दी जाएगी। Chandigarh News

मुख्यमंत्री भगवंत मान एक दिन के दिल्ली दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दों को लेकर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से बैठक की। मुख्यमंत्री मान ने आज की इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री से उन्होंने पंजाब में खराब हुई फसल का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय टीम भेजने की मांग के साथ-साथ आरडीएफ का बकाया 9 हजार करोड़ रुपये भी तुरंत देने की मांग की है। इस मौके पर उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि अगर केन्द्र सरकार आरडीएफ का पैसा जारी कर देती है, तो वे सुप्रीम कोर्ट में दायर किए गए अपने केस को वापस लेने के लिए तैयार हैं।

पंजाब के गोदामों में पड़े अनाज को स्पेशल ट्रेनों के जरिए उठाने की अपील | Chandigarh News

सीएम मान ने केन्द्र सरकार से यह भी कहा कि अगर वह पूरा पैसा एक साथ नहीं देना चाहती, तो इसे दो या तीन किस्तों में भी दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी बताया कि उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से यह मांग रखी है कि पंजाब के गोदामों में 155 मीट्रिक टन गेहूं पड़ा है। अगले सीजन के कारण गेहूँ को रखने के लिए गोदामों में जगह नहीं है। इसलिए इस अनाज को स्पेशल ट्रेनों के जरिए पंजाब से बाहर भेजा जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर आढ़तियों की कमीशन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पंजाब के आढ़तियों को केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही कमीशन मंजूर नहीं है, क्योंकि इससे उनका खर्च भी नहीं चल पा रहा है। पंजाब के आढ़ती मौजूदा कमीशन में पौने पांच रुपये का इजाफा मांग रहे हैं। मान ने कहा कि उन्होंने अपनी बात केन्द्रीय मंत्री के सामने रख दी है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होती हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें:– Haryana Transfer: हरियाणा में 4 आईएएस व 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

About The Author

Related Posts