सीएम मान व राज्यपाल गुलाब चंद ने की महोत्सव में शिरकत

Published On

सीएम ने राज्यपाल को सराहा, बोले- अनुभव के साथ-साथ डिसीजन मेकर भी हैं

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) वीरवार को मोहाली के डेराबस्सी के मुबारिकपुर में आयोजित जैन भगवती दीक्षा महोत्सव में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार महान गुरुओं, संतों, ऋषियों, पैगंबरों और शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। Mohali News

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया ने जब से प्रदेश के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का कार्यभार संभाला है, तब से प्रदेश में बहुत अच्छी तरह से सरकार चल रही है और चंडीगढ़ प्रशासन भी चल रहा है। राज्यपाल काफी तजुर्बे वाले इंसान हैं। इसलिए वह डिसीजन मेकर भी हैं और उनके पास बहुत अनुभव है। क्योंकि राज्यपाल मंत्री रहे हैं, एमपी और एमएलए भी रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल के तजुर्बे का मुझे भी फायदा मिल रहा है। Mohali News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते वह सभी निवासियों के हितों की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझते हैं। पंजाब एक पवित्र और धन्य भूमि है, जहां सभी धर्मों, भाषाओं और वर्गों के लोग शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस भूमि की सेवा के लिए जनता का अपार समर्थन मिला है और इस पवित्र कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

सामाजिक सौहार्द और शांति की आवश्यकता पर जोर | Mohali News

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह विभिन्न प्रकार के फूलों की विविधता आंखों को सुखद अनुभव देती है, उसी तरह हर समाज में हर धर्म का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार इस महान उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

अस्पताल बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने जैन समुदाय के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा जैन संतों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने क्षेत्र में एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करने के लिए समुदाय को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अस्पताल पूरे उत्तर भारत के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा। Mohali News

यह भी पढ़ें:– जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 15 क्विंटल ड्रग बरामद

About The Author

Related Posts