Punjab
मोहाली में मैरिज पैलेस के पास लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
जीरकपुर में निजी मैरिज पैलेस के पास आग से सामान जलकर राख
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: जीरकपुर-पटियाला मार्ग स्थित एक निजी मैरिज पैलेस के नजदीक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एकेएम पैलेस की पार्किंग में रखा सामान अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि पार्किंग क्षेत्र से धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए।
आग से क्रॉकरी, सोफा और सजावट के सामान को नुकसान पहुंचा है। नुकसान लाखों रुपए का माना जा रहा है।
अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि फायर विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
