Bribe: पुलिस स्टेशन से एएसआई दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में पीडित के बेटे का सहयोग करने के लिए मांगी थी 50 हजार रुपए रिश्वत

Published On

रोहतक, सच कहूँ न्यूज। Rohtak News: विजिलेंस की टीम ने सांपला पुलिस स्टेशन से एक एएसआई को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एएसआई ने हत्या के मामले में पीडित के बेटे का सहयोग करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी और आरोपी 40 हजार रुपए पहले ही ले चुका है। झज्जर विजिलेंस की टीम ने पीडित की शिकायत पर यह कारवाई की है। विजिलेंस इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि हसनगढ़ निवासी सुभाष ने एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने सांपला थाने के एएसआई दीनबंधु पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाया था।

विजिलेंस की टीम ने शिकायत पर कारवाई करते हुए टीम ने सोमवार को सांपला थाना से एएसआई को दस हजार रुपए की रिश्वत के साथ मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पीडित ने बताया कि एएसआई ने हत्या के मामले में उसके बेटे का सहयोग करने के लिए उससे पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी और चालीस हजार रुपए पहले ही ले एएसआई ले चुका है। विजिलेंस की टीम आरोपी एएसआई से पूछताछ कर रही है। 

About The Author

Related Posts