Cricket News: इस आईपीएल आरसीबी बनी नंबर-1, सीएसके की बड़ी जीत से बदला समीकरण

एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

Manmohan Picture
Published On

RCB vs MI, IPL 2026: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांच से भरा रहा। दिन के दोनों मुकाबलों में दर्शकों को आखिरी क्षण तक संघर्ष देखने को मिला। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। Cricket News

टीम की ओर से तिलक वर्मा ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाए। नमन धीर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 47 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन मध्यक्रम में क्रुणाल पांड्या ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

इस जीत के साथ आरसीबी के 11 मैचों में 14 अंक हो गए और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। आरसीबी की इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान उठाना पड़ा और टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई। गुजरात टाइटंस तीसरे तथा पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की लगातार हार ने उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को समाप्त कर दिया है। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए।

टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।  उर्विल पटेल ने केवल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गईं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स अब छठे स्थान पर खिसक गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर मौजूद हैं। Cricket News

About The Author

Related Posts