TN 12th Result: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, लड़कियां फिर मार गईं बाजी

95.20 फीसदी छात्र सफल

Manmohan Picture
Published On

TN HSC Result 2026: चेन्नई। तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए गए, जिसके बाद लाखों विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से देख सकते हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष तमिलनाडु बोर्ड का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.20 दर्ज किया गया है। TN 12th Result 

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम में हल्का सुधार देखने को मिला है। बीते वर्ष परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 95.03 प्रतिशत रहा था। परिणामों में एक बार फिर छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड द्वारा जारी विवरण के मुताबिक, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.13 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि छात्राओं ने लगातार अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एचएससी रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने पर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 2 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की गई थीं। राज्यभर में तीन हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां नियमित और निजी श्रेणी के आठ लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। TN 12th Result

About The Author

Related Posts