मां मेरा क्या कसूर था.. पानीपत में 10 दिन की बच्ची को कड़ाके की ठंड में रेहड़ी के ऊपर छोड़ा

Published On

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। 9 महीने तक मां अपने बच्चे को पेट में पालती है, अपने बच्चे के लिए नए-नए सपने बुनती है लेकिन अगर वही मां बच्चे को पैदा होते ही अपने से अलग कर दे तो क्या यकीन कर पाएंगे। शायद आपका जवाब ना होगा, क्योंकि कोई ये सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने ही अपने से ही अलग कर दे। ऐसा ही एक मामला पानीपत में देखने को मिला। एक मां ने 10 दिन की बच्ची को कड़ाके की ठंड में रेहड़ी के ऊपर छोड़ दिया गया। जब आस पास के लोगों को बच्ची की रोने की आवाज आई तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

क्या है मामला

यह घटना हरियाणा के पानीपत शहर के मॉडल टाउन में बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे रविंद्रा अस्पताल के नजदीक एक जुगाड़ रेहड़ी में बच्ची रो रही थी। बच्ची की रोने की आवाज आई तो लोगों ने 112 पर इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर बच्ची की देखरेख कर रहे हैं।

मां ऐसा भी कर सकती है…

जरा सोचिए ये कैसी घटनाएं हैं। आरोप साबित हो या ना हों लेकिन जिस बच्चे को एक महिला इस दुनिया में लाने का फैसला करती है, क्या उसकी सुरक्षा करना उस मां की जिम्मेदारी नहीं हैं। जो बच्चा चंद घंटों पहले ही पैदा हुआ हो, वो आखिर कैसे अपने ही माता-पिता या किसी और का दुश्मन बन सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts