National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत  में 11 हजार 476 केसों का किया निपटान

भिवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों का हुआ निपटारा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवायें प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में शनिवार को भिवानी जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में भी इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी

सुनिश्चित करती है क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष अपने मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं। विवाद के निपटारे के अलावा, पक्षकारों को मामलों की उनके द्वारा भुगतान की गई अदालती फीस की वापसी का लाभ होता है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि लोक अदालत में अपराधिक मोटर वाहन दुर्घटना, पारिवारिक मामले, चालान, बैंक ऋण, दीवानी मामले, चेक बाउंस, राजस्व आदि से संबंधित मामले रखे गए। उन्होंने बताया इस आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भिवानी की लोक अदालत में रखे गए कुल 27 हजारर 173 में से 11 हजार 476 मामलों का निपटारा गया तथा 3 करोड़ 87 लाख 57 हजार 457 रुपये की राशि का निपटान किया गया। जो कि लोहारू में 70 में से 43, तोशाम में 72 में से 29, सिवानी में 65 में से 37 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

Bhiwani News  
Bhiwani News: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलो की सुनवाई करते। छाया नितिन।  

About The Author

Related Posts