1200 एकड़ फसल जलमग्न, लिंक ड्रेन ओवरफ्लो, किसानों को भारी नुक्सान

Published On

सच कहूँ/इन्द्रवेश
भिवानी। भिवानी जिला के गांव धनाना, बडेसरा व जताई में लिंक ड्रेन ओवरफ्लो से किसानों की 1200 एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने स्वयं प्रयास कर ट्रेक्टरों की सहायता से जल निकासी करनी पड़ी। किसानों ने बार-बार बन रही इस समस्या के स्थायी समाधान की प्रसासन से मांग की है। जिला के गांव धनाना व जताई में लिंक ड्रेन का स्तर नीचा बना हुआ होने से किसानों को हर बार बारिश के मौसम में फसलों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। संबंधित आधिकारियों से गुहार लगाए जाने के बाद प्रशासन ने जल निकासी को लेकर 4 पंप सेट तो लगा दिए, लेकिन वह किसानों के लिए नाकाफी बने हुए है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों का कहना है कि खेतों में 1200 एकड़ फसल पानी में डूब गई और करीबन 3 से 4 फीट तक जलभराव बन गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts