भिवानी बाजार में चोरी करते दो महिलाएं पकड़ी गईं
बाजार गई पीड़िता का पर्स चुराया, लोगों ने पकडकर पुलिस के हवाले किया
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के बाजार में गई महिला का पर्स चोरी करने के मामले में 2 महिलाओं आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा लिया। जिनको लोगों ने पकडकर पुलिस के हवाले किया। वहीं सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित महिला के बैग से पर्स चोरी किया था। जिसका पता लगने के बाद पीड़ित ने दोनों महिलाओं को पकड़ा। भिवानी सिटी थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बाजार के अंदर 2 महिला चोरी करती हुई जनता के द्वारा पकड़ी गई। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को काबू किया गया है। वहीं कोंट रोड निवासी सुमन की पीड़ित द्वारा शिकायत प्राप्त की गई है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
इन दोनों महिलाओं पर आरोप है कि पीड़िता का पर्स चोरी किया है, जिसमें करीब 2800 रुपए थे। ये रुपए बरामद किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं गांव बलियाली की रहने वाली हैं। जिनमें गांव बलियाली निवासी कुसुम व मोहिनी शामिल हैं। वहीं इनका पुरानी हिस्ट्री पता करने का प्रयास किया जा रहा है। रिकार्ड होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिलाओं की उम्र करीब 22-23 साल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं का तरिका यही है कि ये महिलाओं के साथ घुलमिल जाती हैं। इसके बाद बातचीत करना शुरू कर देती हैं। जिस आॅटो में जो टारगेट महिला होती है, उसके साथ आॅटो में बैठ जाती हैं और उक्त महिला के पर्स या बैग से पैसे चोरी कर लेती हैं। फिर ऑटो से उतर जाती है या फिर आगे चली जाती हैं। पिछले कई दिनों से इस तरह की शिकायतें आ रही थी।