जींद में दिन दहाड़े पौने 3 लाख कैश लूटा

Published On

2 बाइकों पर सवार थे लुटेरे, वारदात से हड़कंप

जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद के पिल्लूखेड़ा के गांव भंभेवा में एक व्यक्ति से पौने 3 लाख की नगदी बाइक सवारों ने लूट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगाa। पुलिस ने ज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा मंडी निवासी कुलदीप गांव भंभेवा से भावड जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने उसे रूकवा लिया और पिस्तौल दिखाते हुए उसके पास मौजूद पौने तीन लाख की नगदी को लूट लिया। किसी तरह उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग नहीं लगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts