हरियाणा रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट

Published On
  • 18 दिन तक 10 जिलों के यात्री ले सकेंगे योजना का लाभ
  • गीता महोत्सव को लेकर हरियाणा सरकार का लिया फैसला

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज की बसों के किराए में 50 फीसदी छूट देने का सरकार ने फैसला किया है। 18 दिनों तक सूबे के 10 जिलों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। हरियाणा सरकार ने इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव को देखते हुए यह फैसला किया है। महोत्सव में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक यह छूट जारी रहेगी। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:– श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम में तलाशे सबूत

इन जिलों को मिलेगी छूट

सरकार के इस फैसले का लाभ कुरुक्षेत्र के लगते 10 जिलों के लोगों को मिलेगा। इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले शामिल हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि पहले पांच जिलों को शामिल किया गया था, जिसको बढ़ाकर दस कर दिया गया है।

राष्ट्रपति करेंगी शुभारंभ

हरियाणा इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियों में जुट गया है। इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। 4 दिसंबर को 18 हजार छात्र सामूहिक श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे। 75 हजार विद्यार्थी और लाखों श्रद्धालु महोत्सव में आॅनलाइन जुड़ेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts