सरसा में 6 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा जिला में शुक्रवार को छह मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 9 मरीज स्वस्थ हुए है। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.30 प्रतिशत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम ने बताया कि जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के छह केस मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा से एक, ऐलनाबाद से एक, कालांवाली से एक व नाथुसरी चौपटा से तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 701300 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33951 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33374 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 268 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts