Punjab
बवानीखेड़ा पुलिस ने मोटर व कॉपर तार चोरी केस में एक और आरोपी को दबोचा
बवानीखेड़ा में खेत से मोटर व कॉपर तार चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के बवानीखेड़ा पुलिस ने खेत से मोटर व कॉपर तार चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव जाटु लोहारी निवासी महेश ने बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 अप्रैल को जब वह अपने खेत में गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला तथा कमरे से एक सबमर्सिबल मोटर व कॉपर तार चोरी किए हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बवानीखेड़ा के मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार ने अपनी टीम के साथ खेत से मोटर व तार चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को बवानी खेड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा निवाासी अजय के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है रिमांड अवधि में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी आरोपी पर थाना बवानी खेड़ा में पहले भी एक चोरी का अभियोग दर्ज है।