Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक रेल हादसे में मां-बेटी की मौत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (एजेंसी)। Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव कई टुकड़ों में बिखर गए। 

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अलियार ढाणा गांव निवासी मधुबाला (65) और उनकी बेटी ममता (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह जयपुर जाने के लिए घर से निकली थीं। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास वे टिकट लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर दोनों दूसरी पटरी पर खड़ी हो गईं लेकिन उसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से दूसरी ट्रेन आ गई। पहली ट्रेन के शोर के कारण उन्हें दूसरी ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वे उसकी चपेट में आ गईं। तेज रफ्तार ट्रेन दोनों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस के जांच अधिकारी बाबूलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि पटरी पार करते समय दोनों को दूसरी ट्रेन का अंदाजा नहीं लग पाया। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतका ममता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह ब्रजेश ंिसह के रिश्ते में भाई विनोद की पत्नी थीं।

About The Author

Related Posts