Punjab
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 23.93 लाख रुपए की ठगी, साइबर सेल ने आरोपी दबोचा
व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुई ठगी, लाखों रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: फतेहाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से 10 हजार नकद भी बरामद किए हैं। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक खातों के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश पुत्र प्रेम बिहारी निवासी पार्वती कॉलोनी, सेक्टर-23 फरीदाबाद के रूप में हुई है। थाना साइबर सेल प्रभारी राहुल देव ने बताया कि टोहाना निवासी नीरज बंसल ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि अक्टूबर 2025 में उनके पास एक अनजान व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने जीजा और बहन के बैंक खातों तथा वढक आईडी के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 23.93 लाख ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के आधार पर थाना साइबर सेल फतेहाबाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मुकदमा नंबर 92/2025 दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से ?10 हजार नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को नियमानुसार पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं साइबर सेल की टीम अब इस ठगी गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और बैंक खातों के संचालनकतार्ओं की तलाश में जुटी हुई है।
